उत्तराखड । श्री गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाटोद्घाटन के उपरांत प्रशासन तीर्थयात्रियों की सुरक्षा और सुविधा को प्राथमिकता देते हुए यात्रा को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है। कतारबद्ध दर्शन से लेकर मार्ग की सुरक्षा तक हर स्तर पर जिला प्रशासन द्वारा निरंतर निगरानी रखी जा रही है ताकि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
यात्रा मार्ग के मुख्य पड़ावों पर यात्रियों की सुविधा हेतु सभी आवश्यक इंतजाम सुनिश्चित किए गए हैं। स्वास्थ्य सेवाओं, पेयजल और सहायता केंद्रों के साथ-साथ सुव्यवस्थित आवागमन के लिए व्यापक प्रबंध किए गए हैं।
इस पावन यात्रा के दौरान प्रत्येक तीर्थयात्री को एक सुरक्षित, सुलभ और सुखद अनुभव प्राप्त हो इसके लिये प्रशासन प्रतिबद्ध है।
.jpg)