पीलीभीत। गन्ना विकास एवं चीनी मिल राज्य मंत्री संजय सिंह गंगवार ने अपने कार्यालय में तैनात विशेष कार्य अधिकारी (ओएसडी) अवधेश वर्मा को कार्यमुक्त कर दिया है। इस कार्रवाई से प्रशासनिक हलकों में चर्चा का माहौल बना हुआ है।
राज्य मंत्री संजय सिंह गंगवार ने बताया कि अवधेश वर्मा पर जनसामान्य से जुड़े कार्यों में लापरवाही बरतने के आरोप सामने आ रहे थे। शिकायतों के मद्देनजर यह निर्णय लिया गया है, ताकि आम जनता के कार्यों में किसी प्रकार की बाधा न उत्पन्न हो।
उन्होंने स्पष्ट किया कि फिलहाल ओएसडी पद पर किसी अन्य अधिकारी की तैनाती नहीं की गई है। नए अधिकारी की नियुक्ति को लेकर अभी विचार किया जा रहा है।
इस कार्रवाई को प्रशासनिक कार्यप्रणाली में जवाबदेही सुनिश्चित करने के रूप में देखा जा रहा है। वहीं, इस घटनाक्रम के बाद विभागीय कार्यों की निगरानी को लेकर भी चर्चाएं तेज हो गई हैं।
.jpg)