Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

मिर्जापुर : 3.320 किलो ग्राम अवैध गांजा के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार


राजगढ़/मिर्जापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरूद्ध कार्यवाही तथा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री पर अंकुश लगाते हुए तस्करी में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं प्रभावी कार्यवाही करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षकध्थानाध्यक्षगण को निर्देश दिये गये हैं। 

उक्त निर्देश के अनुक्रम में बुधवार को उप-निरीक्षक अनिल कुमार सिंह मय पुलिस टीम द्वारा मुखबिर के सूचना के आधार पर थाना राजगढ़ क्षेत्रांतर्गत ग्राम दूबेपुर रेलवे क्रासिंग के पास से 02 अभियुक्त 1. अमित सोनकर पुत्र सत्तुलाल सोनकर निवासी राजगढ़ थाना राजगढ़ जनपद मीरजापुर व 2.रूपेश मौर्या पुत्र केवल प्रसाद मौर्या निवासी ग्राम दूबेपुर थाना राजगढ़ जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त अमित उपरोक्त के कब्जे से 2.240 किलो ग्राम व रूपेश मौर्या उपरोक्त के कब्जे से 01.080 किलो ग्राम अवैध गांजा (कुल 3.320 किलो ग्राम) बरामद किया गया। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना राजगढ़ पर एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्तों को जेल भेजा गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |