Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

अमेठीः भीषण आग से मचा हड़कंप, घर जलकर राख


अमेठी। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत सराय हीरमती हरिजन बस्ती, मजरे मोचवा में रविवार को अचानक लगी भीषण आग से अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते कई कच्चे मकान इसकी चपेट में आ गए और जलकर खाक हो गए। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर स्थानीय पुलिस पहुंची, लेकिन खबर लिखे जाने तक फायर ब्रिगेड की गाड़ी नहीं पहुंच सकी थी। ऐसे में ग्रामीणों ने पुलिस के साथ मिलकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है, हालांकि तेज हवा के कारण आग ने विकराल रूप धारण कर लिया था। बताया जा रहा है कि आग की चपेट में आने से घरों में रखा सामान, अनाज और घरेलू वस्तुएं पूरी तरह जलकर नष्ट हो गईं। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। प्रशासन द्वारा नुकसान का आकलन कराया जा रहा है और पीड़ित परिवारों को राहत पहुंचाने की बात कही जा रही है। घटना के बाद ग्रामीणों में फायर ब्रिगेड के समय पर न पहुंचने को लेकर आक्रोश भी देखा गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |