Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

कन्नौज: महिलाओं का स्वास्थ्य और स्वच्छता उनके संपूर्ण जीवन के लिए अत्यंत आवश्यक है


गुरसहायगंज /कन्नौज। रविवार को क्षेत्र के डुँडवाबुजुर्ग मे स्थित एच एम इण्टर कॉलेज मे महिला स्वच्छता एवं उनके स्वास्थ्य को लेकर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमे उपस्थित महिला चिकित्सकों द्वारा महिला संबंधित स्वास्थ्य एवं स्वच्छता को लेकर तमाम जानकारियां दी गई। कार्यशाला मे उपस्थित महिला चिकित्सकों द्वारा बताया गया कि महिलाओं का स्वास्थ्य और स्वच्छता उनके संपूर्ण जीवन प्रजनन क्षमता और मानसिक तंदुरुस्ती के लिए अत्यंत आवश्यक है मासिक धर्म स्वच्छता के बारे मे महिलाओं को जागरुक करते हुए बताया गया कि मासिक धर्म के दौरान महिलाएं 4 से 6 घंटे के बीच पैड बदलें निजी अंगों की कोमल सफाई संतुलित आहार और समय पर स्वास्थ्य जांच संक्रमण और गंभीर बीमारियों से बचाते हैं इसलिए महिलाओं को स्वास्थ्य एवं स्वच्छता का विशेष ध्यान रखना चाहिए। महिला संबंधित स्वास्थ्य एवं स्वच्छता जागरूकता कार्यशाला के दौरान क्षेत्र की सैकड़ो महिलाएं उपस्थित रही। इस दौरान वानी आनंद अनुपमा भाटिया अर्चना मेगान डाक्टर निकिता शुभांगी शुक्ला पायल सिंह सहित कई महिला चिकित्सक के अलावा जिला पंचायत सदस्य जुबैरिया शाह पूर्व जिला पंचायत अध्यक्षध् कॉलेज प्रबंधन तहसीन सिद्दीकी मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |