मिर्जापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनाये रखने हेतु अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने तथा अवैध रूप से मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान में प्रभावी कार्यवाही करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक थानाध्यक्षगण को निर्देश दिया गया है।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन व क्षेत्राधिकारी लालगंज के नेतृत्व में थाना ड्रमण्डगंज व एसओजीध्सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। रविवार को मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर संयुक्त पुलिस टीम द्वारा थाना ड्रमण्डगंज क्षेत्रांतर्गत बरम बाबा मंदिर के पास सघन चेकिंग कर क्रेटा कार सवार 02 अभियुक्तों 1. नागेन्द्र शाह पुत्र रामप्रवेश शाह निवासी हेतनपुर थाना दानापुर, पटना, बिहार व 2. इशू सिंह पुत्र पुण्यदेव सिंह निवासी मजीदपुर थाना किन्जर, जिला जहाँनाबाद, बिहार को गिरफ्तार किया गया। बरामद वाहन की तलाशी ली गयी तो उपरोक्त वाहन क्रेटा कार से 300 बोतल अलग-अलग ब्राण्ड की अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई । उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना ड्रमण्डगंज पर बीएनएस पंजीकृत कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्तों को जेल भेजा गया।
