कन्नौज: रिजर्व पुलिस लाइन कन्नौज मे दीक्षांत परेड समारोह का भव्य आयोजन
April 26, 2026
कन्नौज। रविवार को आरटीसी रिजर्व पुलिस लाइन जनपद कन्नौज के प्रांगण में रिक्रूट आरक्षी दीक्षांत परेड समारोह 2025-26श् का अत्यंत गरिमामय और भव्य आयोजन संपन्न हुआ। इस गौरवशाली अवसर पर रिक्रूट आरक्षियों ने अपने कठिन प्रशिक्षण के उपरांत शानदार परेड का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजीव मल्होत्रा, पुलिस महानिरीक्षक उत्तर प्रदेश स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ फोरेन्सिक साइन्स, लखनऊ रहे। इस अवसर पर जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री भी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 08रू30 बजे परेड कमांडर तृतीय द्वारा परेड को परेड स्थल पर लाने के साथ हुआ। तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार के आगमन पर उनका विधिवत अभिवादन किया गया। मुख्य अतिथि के आगमन के उपरांत उन्होंने परेड की सुसज्जित टोलियों का निरीक्षण किया और उनके द्वारा दी गई सलामी स्वीकार की।
