बीसलपुर। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में एक युवती के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ और दुष्कर्म के प्रयास का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पीड़िता के अनुसार, गांव निवासी जैवीर पुत्र रामऔतार शाम करीब सात बजे उसके घर में घुस आया। उस समय युवती घर में अकेली थी। आरोपी ने मौका पाकर उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी और जबरन दुष्कर्म करने का प्रयास किया। युवती द्वारा शोर मचाने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया।
घटना के बाद डरी-सहमी युवती ने परिजनों को जानकारी दी और पुलिस को तहरीर सौंपी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
.jpg)