Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

बीसलपुरः छात्र की संदिग्ध मौत मामले में भाई ने जताई हत्या की आशंका, जांच की मांग


बीसलपुर। कोतवाली क्षेत्र में एक छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले ने तूल पकड़ लिया है। मृतक के भाई ने पुलिस क्षेत्राधिकारी को तहरीर देकर अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच कराए जाने की मांग की है। घटना 24 अप्रैल की है, जब गांव अमरा करोड के एक खेत में यूकेलिप्टस के पेड़ पर एक छात्र का शव लटका हुआ मिला था। मृतक की पहचान गांव मुंसेली निवासी अनुज शर्मा के रूप में हुई। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के भाई शिवम शर्मा ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि अनुज 23 अप्रैल को घर से चाणक्य कोचिंग पढ़ने के लिए गया था। सीसीटीवी कैमरों में वह जाते हुए तो दिखाई दे रहा है, लेकिन वापस लौटते हुए नहीं दिखा।

शिवम शर्मा ने आशंका जताई है कि उसका भाई जूते-मोजे पहने हुए था, ऐसे में वह खुद पेड़ पर चढ़कर फांसी नहीं लगा सकता। उन्होंने आरोप लगाया कि उसके भाई की साजिश के तहत हत्या कर शव को पेड़ पर लटकाया गया है। परिजनों ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है और जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |