आलमबाग। आशियाना थाना इलाके मे बीते पांच दिन पूर्व एक युवक का बाइक पर रखा बैग चोरों ने पार कर फरार हो गया। वही घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे मे चोरों की करतूते कैद हो गई है। आशियाना थाना क्षेत्र स्थित रुचि खण्ड-1 शारदा नगर निवासी आकाश त्रिपाठी पुत्र विमल चन्द्र त्रिपाठी ने बताया वह बीते 26 मार्च की रात्रि 10 बजे आशियाना थाना क्षेत्र स्थित किला चैराहा पाण्डेय पान की दुकान पर अपनी बाइक संख्या यूपी 32 पी एल 9593 से आया था और उसने अपना बैग गाड़ी के ऊपर रखकर पान की दुकान पर चला गया। आरोप है कि कुछ देर बाद जब वह वापस अपनी गाड़ी के पास पहुंचे तो देखा कि गाड़ी पर रखा बैग गायब था। बैग में उनकी गाड़ी के सभी जरूरी कागजात, आरसी, इंश्योरेंस और ड्राइविंग लाइसेंस, एक डीएसएलआर
कैमरा, वायरलेस माइक, तीन हजार रुपये नकद तथा अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज मौजूद थे। वही पीडित का कहना था जिसकी खोजबीन के दौरान आशियाना थाने की किला चैकी पर लगे सीसीटीवी कैमरे मे चोरों की करतूते दिखाई दी है कि अज्ञात व्यक्ति उसकी बाइक से बैग उठाकर पावरहाउस की ओर जाते हुए दिखाई दे रहा है । जिसके चलते उसने स्थानीय आशियाना थाने मे पुलिस से लिखित शिकायत की है। पुलिस के अनुसार पीडित की शिकायत पर गुरूवार को जांच के बाद मुकदमा दर्ज किया गया है। फुटेज के आधार पर चोरो की तलाश में की जा रही है।
.jpg)