लखनऊ: जालसाजों ने खाताधारक के खाते से उडाये रूपये, केस दर्ज
April 03, 2026
आलमबाग। आशियाना थाना इलाके मे रहने वाले एक खाताधारक के खाते से जालसाजों ने आनाधिकृत रूप से लेने देन कर हजारों रूपये पार कर दिये। आशियाना थाना प्रभारी छत्रपाल सिंह ने बताया थाना क्षेत्र स्थित राममनोहर लोहिया ला कालेज कैम्पस टाइप -1 मे रहने वाले भूपेन्द्र कुमार के अनुसार उनका बैंक ऑफ बडौदा मे खाता है। बीते 30 मार्च को उसके फोन पे एकाउंट का लागिन ओटीपी और आधार का बायोमैट्रिक का ओटीओ एवं ई मेल पर किसी दूसरे फोन मे एकाउंट लागिन का उसके फोन मे मौसेज आया था कुछ समय बाद में फोन पे एकाउंट से चार बार मे 15000 रुपये, 8000 रुपये तथा 10 5900 रूपयो का आनाधिकृत लेने देन हो गया। जिसकी जानकारी होने पर उन्होंने साइबर सेल हेल्पलाइन पर शिकायत करने के बाद स्थानीय आशियाना थाने मे पुलिस से लिखित शिकायत की है। पुलिस के अनुसार पीडित की शिकायत पर आईटी एक्ट की धारा मे गुरूवार को जांच के बाद केस दर्ज कर विधिक कारवाई की जा रही है।
.jpg)