Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊ: बाइक सवार बदमाश युवती का मोबाइल छीन फरार , आनलाइन शिकायत पर केस दर्ज


आलमबाग । आशियाना थाना क्षेत्र में बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों ने एक युवती के हाथ से मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गए। वही पुलिस ने पीडिता की आनलाइन शिकायत पर गुरूवार को केस दर्ज कर लिया है। आशियाना थाना क्षेत्र स्थित रजनीखंड, शारदानगर निवासी प्रतिष्ठा शुक्ला पुत्री टी. के. शुक्ला ने बताया कि बीते 24 जनवरी की शाम वह रजनीखंड क्षेत्र में मौजूद थीं। इसी दौरान बाइक सवार दो अज्ञात युवक अचानक उनके पास पहुंचे और उनके हाथ से मोबाइल फोन छीनकर मौके से फरार हो गए। उसके  छीने गए मोबाइल फोन के कवर में प्ब्प्ब्प् ठंदा का डेबिट कार्ड तथा 300 रुपये नगद भी रखा हुआ था। जिसकी जानकारी उसने कंट्रोल नंबर पर पुलिस को देने के बाद ऑनलाइन ई-एफआईआर दर्ज कराई थी।

पुलिस के अनुसार पीड़िता की ऑनलाइन शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर घटना स्थल के आसपास  लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल लुटेरो की तलाश की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |