Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

शुकुलबाजार: प्रांतीय नेतृत्व के आवाहन पर कलमबंद हड़ताल का ऐलान! रोजगार सेवक मनरेगा कर्मचारी व तकनीकी सहायक रहेंगे शामिल


शुकुलबाजार/अमेठी। प्रांतीय नेतृत्व के आवाहन पर विकास खंड शुकुल बाजार क्षेत्र में रोजगार सेवकए मनरेगा कर्मचारी व तकनीकी सहायक समेत विभिन्न संविदा एवं पंचायत स्तर के कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर कलमबंद हड़ताल पर जाने का ऐलान किया है। इस संबंध में सभी कर्मचारियों ने एकजुट होकर संबंधित अधिकारियों को ज्ञापन खंड विकास अधिकारी अंजली सरोज को सौंपते हुए अपनी समस्याओं से अवगत कराया। ज्ञापन में रोजगार सेवकए मनरेगा कर्मचारी व तकनीकी सहायकों ने संयुक्त रूप से बताया कि लंबे समय से उनकी प्रमुख मांगें लंबित पड़ी हैं। इनमें मानदेय बढ़ानेए सेवा का नियमितीकरणए कार्य के अनुरूप सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा समय से भुगतान सुनिश्चित करने की मांग प्रमुख रूप से शामिल है। कई बार उच्चाधिकारियों को अवगत कराने के बावजूद समस्याओं का समाधान न होने से सभी कर्मचारियों में रोष व्याप्त है। कर्मचारियों ने स्पष्ट किया कि प्रांतीय संगठन के निर्देशानुसार रोजगार सेवकए मनरेगा कर्मचारी व तकनीकी सहायक निर्धारित तिथि से कलमबंद हड़ताल करेंगे। हड़ताल के दौरान सभी कर्मचारी सामूहिक रूप से सरकारी कार्यों का बहिष्कार करेंगे जिससे विकास कार्यों पर भी असर पड़ सकता है। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र विचार नहीं किया गया तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। वहीं अधिकारियों ने ज्ञापन प्राप्त कर मामले को उच्च स्तर पर भेजने और आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है। ग्राम रोजगार संघ के ब्लॉक अध्यक्ष आसाराम मौर्य बृजेश तिवारी संत शरण कुंवर चंद त्रिपाठी उमाशंकर टीए अखिलेश कुमार नथुनी सिंह यादव कंप्यूटर ऑपरेटर सुनीता देवी राकेश बहादुर सिंहए शशिकांत यादव एपीओ प्रमोद कुमार आदि मनरेगा कर्मी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |