Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

संग्रामपुरः शार्ट सर्किट से लगी आग, गेहूं जलकर राख


संग्रामपुर/अमेठी।  सोमवार को थाना संग्रामपुर क्षेत्र के भवसिंहपुर निवासी यशवंत सिंह के गेहूं की पकी तैयार फसल में शार्ट सर्किट से आग लगने से गेहूं जलकर राख हो गया इतना ही नहीं आग बगल में लगे ट्रांसफार्मर के नजदीक आग पहुंच चुकी थी लेकिन गांव के ग्रामीणों के सामोहिक सहयोग से आग पर काबू पा लिया गया और आग बुझाई गई। पीड़ित यशवंत सिंह ने बताया कि करीब एक बीघा गेहूं काटकर खेत में डंठल सहित फैलाया गया था आज सांयकाल उसे बांधकर मड़ाई कराने की व्यवस्था कर रहा था कि दोपहर 11 से 12 के बीच हल्की हवा चली और खेतों के ऊपर से गया जर्जर तार आपस में लड़कर उससे निकली चिनगारी से आग लग गई जिससे गेंहू जलकर राख हो गया इतना ही नहीं आग  लगे नजदीकी बिजली ट्रांसफार्मर पास पहुंच रही थी लेकिन गांव वालों के सहयोग से आग बुझाई गई।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |