अमेठीः संग्रामपुर पुलिस व एसओजी टीम का गुडवर्क! हिस्ट्रीशीटर को हाफ एनकाउंटर कर किया गिरफ्तार
April 20, 2026
संग्रामपुर/अमेठी। सोमवार को तड़के संग्रामपुर पुलिस ने हाफ एनकाउंटर करके हिस्ट्रीशीटर अपराधी को पकड़कर वैधानिक कार्रवाई की। पुलिस अधीक्षक अमेठी सरवरन टी के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन चक्रव्यूह अभियान के तहत संग्रामपुर क्षेत्र के शातिर हिस्ट्रीशीटर निवासी पुरे घिसियावन माजरा बेलखरी शनी पांडे उर्फ सुभाष पांडे पुत्र शंभू नाथ पांडे उम्र 28 वर्ष को कालिकन -विशेश्वरगंज मार्ग सोनारीकनू मोड़ के पास मोटरसाइकिल पर चोरी की बैटरी झटका मशीन लेकर जा रहा था संग्रामपुर पुलिस व स्वाट टीम की संयुक्त टीम ने मोटरसाइकिल रुकवाना चाहा लेकिन हिस्ट्रीशीटर शनी पांडे ने पुलिस पर हमला कर दिया जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने अपराधी के पैर पर गोली मारकर पंगु कर दिया। और अपराधी को पकड़ लिया पुलिस ने अपराधी को उपचार के लिए नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संग्रामपुर लाए। अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया विभिन्न धाराओं में 20 मुकदमा पंजीकृत हिस्ट्रीशीटर अपराधी शनी पांडे उर्फ सुभाष पांडे पुत्र शंभू नाथ पांडे को संग्रामपुर पुलिस ने आज चेकिंग के दौरान कालिकन विशेश्वरगंज मार्ग बेलखरी के पास सोनारी कनू मोड़ पर हाफ एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त के पास एक तमंचा एक खोखा कारतूस एक जिंदा कारतूस 12 बर चोरी की बैटरी वह झटका मशीन और अपराध में प्रयुक्त की गई मोटरसाइकिल बरामद की गई। इस अभियान में क्षेत्राधिकारी अमेठी मनोज मिश्रा थाना प्रभारी संग्रामपुर संजय सिंह पुलिस कांस्टेबल नरेंद्र कुमार, जंग बहादुर स्वाट टीम शामिल रही। वही पुलिस ने उक्त मामने मे समरजीत पुत्र शिवबहादुर ग्राम तिवारीपुर सोनारीपुर कनू थाना संग्रामपुर जनपद अमेठी उम्र करीब 19 वर्ष व रामलाल मौर्या पुत्र गया प्रसाद मौर्या निवासी ग्राम तिवारीपुर सोनारीपुर कनू थाना संग्रामपुर जनपद अमेठी उम्र करीब 26 वर्ष को भी गिरफ्जार किया है।
