Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

कन्नौज: प्रधानमन्त्री के जनपद हरदोई आगमन के दृष्टिगत रहेगा रुट डायवर्जन


कन्नौज। आज बुधवार को जनपद हरदोई में प्रधानमन्त्री भारत सरकार के आगमन के दृष्टिगत जनपद कन्नौज से हरदोई जाने वाले भारी वाहनों (ट्रक,डंफर, डीसीएम, रोडवेज बस, प्राइवेट आदि)  को हरदोई नहीं जाने दिया जायेगा। हरदोई मोड कुसुमखोर से हरदोई जाने वाले भारी वाहनों को पूर्णतः प्रतिबंध कर दिया जाएगा। मेहंदी घाट से मल्लावा व बिलग्राम हरदोई की ओर आने वाले भारी वाहन पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेंगे। कन्नौज से मेहंदी घाट बिलग्राम एवं मल्लावा हरदोई होते हुए सीतापुर लखनऊ को जाने व आने वाले सभी भारी वाहनों को अन्य वैकल्पिक मार्ग कन्नौज बख्शीपुरवा से बिल्हौर होते हुए बांगरमऊ कट किलोमीटर 238 आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर चढ़कर अपने गंतव्य की ओर आएंगे और जायेंगे। उक्त डायर्जन दिनांक 28.04.2026 से शाम समय 06 बजे से दिनांक 29.04.2026 को  रात्रि 12 बजे तक लागू रहेगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |