Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

कन्नौज: हरदोई मे प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर पुलिस उपमहानिरीक्षक ने की बैठक


कन्नौज। बुधवार को प्रधानमंत्री के जनपद हरदोई में आगमन के दृष्टिगत यातायात व्यवस्था को सुचारू एवं व्यवस्थित बनाए रखने हेतु मंगलवार को पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर परिक्षेत्र कानपुर हरीश चन्दर एवं पुलिस अधीक्षक कन्नौज द्वारा एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान यातायात प्रबंधन, सुरक्षा व्यवस्था एवं रूट डायवर्जन से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो इसके लिए वैकल्पिक मार्गों की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु मौके पर जाकर यातायात संबंधी तैयारियों का निरीक्षण किया गया एवं यातायात पुलिस एवं संबंधित अधिकारियों को सतर्क रहते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए गए।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |