Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

कन्नौज: अखिलेश यादव का पुतला फूँकने पर भड़के सपा समर्थक ! अधिवक्ताओं ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन


कन्नौज। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के खिलाफ कथित रूप से अपमानजनक कृत्य को लेकर कन्नौज मे अधिवक्ताओं और सपा समर्थकों के बीच भारी रोष देखने को मिल रहा है। हाल ही मे भाजपा के कुछ वरिष्ठ नेताओं द्वारा अखिलेश यादव का पुतला फूँके जाने की घटना के विरोध मे आज अधिवक्ताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुँचकर अपना कड़ा विरोध दर्ज कराया।

 सपा समर्थित अधिवक्ताओं ने जिलाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपते हुए मांग की है कि पुतला दहन करने वाले भाजपा नेताओं के खिलाफ तत्काल और कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए। अधिवक्ताओं का कहना है कि उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष का इस तरह सार्वजनिक रूप से अपमान कतई स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने प्रशासन पर आरोप लगाया कि घटना के काफी समय बीत जाने के बाद भी अब तक दोषियों के विरुद्ध कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।

मीडिया से मुखातिब होते हुए प्रदर्शनकारी अधिवक्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन ने जल्द ही कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की तो वे इस मामले को न्यायालय तक ले जाएंगे और न्याय की गुहार लगाएंगे। समर्थकों का कहना है कि वे इस अपमान का बदला लेने के लिए ष्गाँव-गाँव जाकरष् अपना विरोध प्रदर्शन तेज करेंगे।

यह घटनाक्रम आगामी राजनीतिक सरगर्मियों को देखते हुए कन्नौज मे तनाव बढ़ा सकता है। अब सभी की निगाहें प्रशासन के अगले कदम पर टिकी हैं कि क्या वे अधिवक्ताओं की इस शिकायत पर कोई वैधानिक कार्रवाई करते हैं या नहीं।

कार्यक्रम मे अरुण यादव एडवोकेट जिला अध्यक्ष समाजवादी अधिवक्ता सभा के नेतृत्व मे एक डीएम साहब को ज्ञापन सौंपा गया जिसमे अरुण यादव एडवोकेट राकेश तिवारी एड रामभजन पाल एड मो इदरीश खान एड शिवांक बाजपेई संजय दुबे एड शकील अहमद एड अजय यादव एड प्रदीप यादव एड शैलेन्द्र सिंह यादव एड विनय यादव एड प्रवीण यादव एड राजेंद्र यादव एड अमित यादव एड मोहित प्रताप सिंह यादव एड नितिन गुलजार एड धीरज शाह एड सरस मिश्रा एड हृदेश राजपूत एड, मुनेश राठौर एड बलराम यादव एड महेंद्र यादव एड गौरव यादव एड पीयूष सिंह एड पप्पन बाजपेई एड संजीत यादव एड अमित यादव एड दिलीप अहिरवार एड भानु प्रताप सिंह एड अंशु यादव एड अरविंद यादव एड वाहिद खान एड नाजिम अख्तर एड अरुण राठौर एड नवनीत वर्मा एड संदीप सिंह चैहान एड यादवेंद्र किशोर एड जीतू एड कृष्ण कुमार एड राहिद खान एड नीलम पाल एड अनिल यादव एड अमित वर्मा एड अश्वनी एड दिगंबर सिंह यादव एड सुनील एड सहित सैंकड़ो अधिवक्ता मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |