आगरा। उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ, जिला मथुरा द्वारा “नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम” का भव्य एवं गरिमामयी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न शिक्षिकाओं एवं गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति रही। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित होकर कार्यक्रम में सहभागिता की गई।
कार्यक्रम का उद्देश्य नारी शक्ति के सम्मान, उनके योगदान और सशक्तिकरण को बढ़ावा देना रहा। उपस्थित वक्ताओं ने महिलाओं की शिक्षा, आत्मनिर्भरता एवं सामाजिक भागीदारी के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम अत्यंत सफल एवं सुव्यवस्थित रहा, जिसमें सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ-साथ प्रेरणादायक वक्तव्यों ने सभी को प्रभावित किया। आयोजन की सुंदरता एवं व्यवस्था की सभी ने सराहना की।
अंत में, उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ, जिला मथुरा की समस्त कार्यकारिणी को इस सफल एवं प्रेरणादायक कार्यक्रम के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।
.jpg)