आगरा। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम “मन की बात” का 133वाँ संस्करण आज बड़े उत्साह के साथ सुना गया। आगरा स्थित कार्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम में गणमान्य नागरिकों एवं कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की।
कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने देश की प्रेरणादायक सकारात्मक कहानियों को साझा करते हुए समाज को आगे बढ़ने का संदेश दिया। उन्होंने राष्ट्र निर्माण में जनभागीदारी, नवाचारों को बढ़ावा देने तथा आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को मजबूत करने पर विशेष बल दिया।
अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने “नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2026” का उल्लेख करते हुए महिलाओं के सशक्तिकरण और उनकी भागीदारी को राष्ट्र के विकास के लिए आवश्यक बताया। उन्होंने कहा कि महिलाओं की प्रगति ही देश की प्रगति का आधार है।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री के विचारों को प्रेरणादायक बताते हुए उन्हें समाज और राष्ट्र के विकास के लिए मार्गदर्शक बताया। सभी ने संकल्प लिया कि वे इन विचारों को अपने जीवन में अपनाकर देशहित में योगदान देंगे।
