Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

बीसलपुरः संस्कृत बोर्ड परीक्षा में बीसलपुर के छात्रों का जलवा, टॉपर्स का भव्य सम्मान! शिवाजी शिक्षा निकेतन में आयोजित समारोह में मेधावी विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित


बीसलपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद द्वारा घोषित कक्षा 10 के परीक्षा परिणाम में बीसलपुर के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। विशेष रूप से शिवाजी शिक्षा निकेतन संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों ने शानदार अंक प्राप्त कर जनपद स्तर पर अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई।

विद्यालय परिसर में शनिवार को आयोजित अभिनंदन समारोह में मेधावी छात्रों का उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम के दौरान हाईस्कूल परीक्षा में 90.14 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में प्रथम स्थान हासिल करने वाली छात्रा नेहा को माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त देवेश कुमार (79.71 प्रतिशत) ने द्वितीय स्थान, ज्योति (78 प्रतिशत) ने चतुर्थ स्थान, सलोनी (75.86 प्रतिशत) ने पांचवां स्थान तथा लवप्रीत कौर (75.14 प्रतिशत) ने छठा स्थान प्राप्त कर विद्यालय और क्षेत्र का गौरव बढ़ाया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय के संरक्षक डॉ. मुरारी लाल गंगवार ने छात्रों की सफलता को उनके परिश्रम, अनुशासन और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम बताया। प्रधानाचार्य भाग्यश्री संजीव कुमार ने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य केवल परीक्षा परिणाम तक सीमित नहीं, बल्कि विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास करना है। इस अवसर पर शिक्षक उमेश गंगवार (बबलू), राजीव, मंजू देवी, लक्ष्मी देवी, रेशमा, सुनील कुमार सहित समस्त स्टाफ व छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। समारोह में विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |