Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

पीलीभीत: बूथ स्तर तक मनाई गई डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती, भाजपा नेताओं ने बताया समरसता का संदेश! नखासा मोहल्ले में आयोजित कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों की सहभागिता


पीलीभीत। भारतीय जनता पार्टी द्वारा  डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती को बूथ स्तर तक मनाया गया। इसी क्रम में बूथ संख्या 343 पर मोहल्ला नखासा में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें संगठन के कई पदाधिकारियों ने भाग लिया।

कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष गोकुल प्रसाद मौर्य, पूर्व जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह, नगर पालिका परिषद चेयरमैन डॉ. आस्था अग्रवाल, जिला महामंत्री लेखराज भारती और जिला मंत्री विकास वाल्मीकि सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

जिलाध्यक्ष गोकुल प्रसाद मौर्य ने बाबा साहेब के विचारों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारतीय संविधान में समानता का अधिकार उनकी दूरदर्शी सोच को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि देश में भेदभाव के कारण ही भारत मुगलों और अंग्रेजों का गुलाम बना और इसी कमजोरी का फायदा उठाकर “फूट डालो और राज करो” की नीति अपनाई गई। उन्होंने बताया कि भाजपा हर वर्ष इस दिन को “समरसता दिवस” के रूप में मनाती है और यह पार्टी के छह प्रमुख कार्यक्रमों में शामिल है।

पूर्व जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह ने कहा कि बाबा साहेब को उनके योगदान के बावजूद लंबे समय तक उपेक्षित रखा गया। उन्होंने कहा कि वर्ष 1990 में भाजपा समर्थित सरकार बनने के बाद उन्हें मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित किया गया।नगर पालिका परिषद चेयरमैन डॉ. आस्था अग्रवाल ने कहा कि बाबा साहेब का देश के प्रति योगदान अतुलनीय है। उनके प्रयासों से देश की एकता और अखंडता को मजबूती मिली है, जिससे आज भारत 2047 तक विकसित राष्ट्र बनने का सपना देख पा रहा है।

कार्यक्रम का संचालन जिला मंत्री विकास वाल्मीकि ने किया। इस अवसर पर प्रदीप वाल्मीकि एडवोकेट, वेद प्रकाश, पूर्व सभासद अमरचंद, शंकर राही, सोनू वाल्मीकि, एडवोकेट रवि वाल्मीकि, मोहित वाल्मीकि, विकास बाबू, श्रीचंद, श्यामबाबू और रोहित वाल्मीकि सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |