Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

अमेठीः नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं को नई उड़ान देने का प्रयास- शरद शंकर मिश्र


अमेठी। भाजपा नेता शरद शंकर मिश्र ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं को नए अवसर और नई उड़ान देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के राष्ट्र के नाम संबोधन को सुनने का अवसर भावुक करने वाला था, जिसमें महिलाओं के अधिकारों और उनके उत्थान को लेकर गंभीर चिंता स्पष्ट रूप से झलकती ळें उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषय पर वर्षों से लंबित निर्णय को लागू करने का प्रयास देश की आधी आबादी को उनका अधिकार दिलाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। यह अधिनियम महिलाओं को राजनीतिक और सामाजिक रूप से सशक्त बनाने का माध्यम बन सकता है। शरद शंकर मिश्र ने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि महिला हित से जुड़े इस महत्वपूर्ण प्रस्ताव पर राजनीति नहीं होनी चाहिए थी। उन्होंने कहा कि देश की महिलाओं के सम्मान और अधिकारों को सर्वोपरि रखते हुए सभी दलों को सकारात्मक भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम लंबे समय से लंबित महिलाओं के अधिकारों को सुनिश्चित करने का एक प्रयास है, जिससे देश के हर क्षेत्र की महिलाओं को समान अवसर मिल सके और वे राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभा सकें।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |