बलिया। परशुराम जयंती के अवसर पर रविवार को शहर के आनंद नगर स्थित गर्ग मेंशन में परशुराम सेवक समिति, कुंवर सिंह चैराहा द्वारा भव्य जन्मोत्सव समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गणमान्य लोगों और युवाओं ने भाग लेकर भगवान परशुराम के आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया।
समारोह की अध्यक्षता कर रहे परशुराम सेवक समिति के अध्यक्ष एवं जिला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ओम प्रकाश पांडेय ने कहा कि भगवान परशुराम, श्रीराम और श्रीकृष्ण एक ही सत्य के प्रतीक हैं, जिन्होंने हर युग में बढ़ते अत्याचार का अंत करने के लिए अवतार लिया। उन्होंने कहा कि भगवान विष्णु के छठे अवतार परशुराम ने अन्याय और असत्य के विरुद्ध संघर्ष का संदेश दिया, जो आज भी प्रासंगिक है। वर्तमान परिवेश पर चिंता व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि संविधान की शपथ लेने के बावजूद जनप्रतिनिधियों द्वारा जनता से किए गए वादे अक्सर खोखले साबित हो रहे हैं और समाज में असमानता व भेदभाव बढ़ रहा है।
पूर्व ब्लॉक प्रमुख हनुमानगंज संजय तिवारी ने कहा कि भगवान परशुराम हमारे आराध्य हैं और उनके आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन निरंतर होना चाहिए। उन्होंने सामाजिक एकता पर बल देते हुए कहा कि सभी वर्गों को साथ लेकर चलना समय की मांग है।
कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी बृजेश सिंह गाट ने अपने संबोधन में कहा कि भगवान परशुराम सभी वर्गों के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। उन्होंने कहा कि आज जरूरत है कि समाज अन्याय के खिलाफ एकजुट होकर आवाज उठाए, क्योंकि वर्तमान समय में भगवान को भी वर्गों में बांटने की कोशिश की जा रही है।
कार्यक्रम में सौरभ पाठक, मोनू पांडेय, विपुल चैबे, विक्की चैबे, दीपक तिवारी, प्रमोद तिवारी, कृष्णा पाठक, पंकज उपाध्याय, पंकज मिश्रा, पियूष तिवारी, जय प्रकाश पाण्डेय, वीरभद्र सिंह, अश्विनी तिवारी, डब्लू तिवारी, राहुल सिंह, विपिन सिंह, अरविंद सिंह, छट्ठू कुमार, पंजाबी, इमरान टाइगर, अरुण यादव, वशिष्ठ नारायण यादव सहित सैकड़ों युवक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में जय प्रकाश पाण्डेय एडवोकेट ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनों के प्रति आभार व्यक्त किया।
