अमेठीः मिशन शक्ति! महिलाओ को किया जागरूक
April 19, 2026
अमेठी। पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में वासन्तिक नवरात्रि के अवसर पर “मिशन शक्ति ” अभियान के तहत नारी सुरक्षाध्नारी सम्मान नारी स्वावलंबन हेतु महिलाओं एवं बालिकाओं में सशक्तिकरण व विश्वास का वातावरण बनाने के उद्देश्य से जनपद के विभिन्न थानों द्वारा अपने-अपने थानाक्षेत्रों में महिलाओं बालिकाओं को 1090-वीमेन पॅावर लाइन, 181-महिला हेल्प लाइन, 108-एम्बुलेंस सेवा, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 112-पुलिस आपातकालीन सेवा, 1098-चाइल्ड लाइन, 102-स्वास्थ्य सेवा, थानों पर स्थापित महिला हेल्प डेस्क के विषय में तथा साइबर अपराध एवं उससे बचाव के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गयी तथा महिला सशक्तिकरण से संबंधित शासन की विभिन्न योजनाओं के विषय में विस्तार से जानकारी देकर जागरूक किया गया एवं जागरूकता संबंधी पंपलेट वितरित किये गये । इसी क्रम में जनपद के थानों की एंटीरोमियो टीम द्वारा अपने-अपने थानाक्षेत्रान्तर्गत चिन्हित विभिन्न हॉटस्पॉट पर मनचलों, शोहदों द्वारा छेड़छाड़ व महिला उत्पीड़न की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाए जाने के दृष्टिगत सतत निगरानी करते हुए संदिग्धों की चेकिंग की जा रही है ।
