Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊः एस.आर. ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स में अप्रैल माह के कार्यक्रमों की धूम


लखनऊ। एस.आर. ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, बक्शी का तालाब, लखनऊ में अप्रैल 2026 के प्रथम सप्ताह से 10 अप्रैल तक विभिन्न शैक्षणिक, खेल एवं प्रेरणादायक कार्यक्रमों का प्रभावी आयोजन किया गया। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य छात्रों को तकनीकी ज्ञान, करियर मार्गदर्शन एवं समसामयिक विषयों से अवगत कराना रहा।

1 अप्रैल को संस्थान के लगभग 5000 छात्रों ने भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के आईपीएल मैच का लाइव आनंद लिया। छात्रों ने अपनी टीम का उत्साहवर्धन कर खेल भावना को बढ़ावा दिया।

6 अप्रैल को अभय श्रीवास्तव द्वारा “कैरीयर गाइडेंस फॉर मैकेनिकल इंजीनियरिंग” विषय पर विशेष सत्र आयोजित हुआ।

इस दौरान उन्होंने ळ।ज्म् परीक्षा, आईआईटी में प्रवेश एवं तकनीकी करियर निर्माण पर चरणबद्ध जानकारी प्रदान की।एआई आधारित डाटा विश्लेषण पर विशेष कार्यशाला9 अप्रैल को ऋतु द्विवेदी एवं विनीत सक्सेना (एआई एवं एमएल विशेषज्ञ) द्वाराब्ैम्, प्ज् एवं ।प् इंजीनियरिंग के तृतीय वर्ष के छात्रों के लिए कार्यशाला आयोजित की गई।इसमें छात्रों को एआई टूल्स के माध्यम से डाटा विश्लेषण का हैंड्स-ऑन प्रशिक्षण प्रदान किया गया, जिसे छात्रों और संकाय सदस्यों ने अत्यंत उपयोगी बताया।

उत्तर प्रदेश सरकार के समाज कल्याण एवं अनुसूचित जातिध्जनजाति मंत्री असीम अरुण ने संस्थान में पहुंचकर छात्रों को छात्रवृत्ति प्रमाणपत्र वितरित किए।

उन्होंने स्नातकोत्तर छात्रों के साथ संवादात्मक सत्र में लक्ष्य निर्धारण, कठोर परिश्रम एवं सही दिशा के महत्व पर विस्तृत चर्चा की।

कार्यक्रमों को सफल बनाने में चेयरमैन पवन सिंह चैहान, वाइस चेयरमैन पीयूष सिंह चैहान, सभी संकायाध्यक्षों तथा स्टाफ सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और अतिथियों का सम्मान किया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |