Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊ: राष्ट्रीय लोक दल के संगठन विस्तार अभियान को मिली गति


लखनऊ। राष्ट्रीय लोकदल के संगठन विस्तार अभियान को गति देते हुए आज एक भव्य सदस्यता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय लोकदल के व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रोहित अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में प्रदेश सचिव श्रीमती अनीता यादव जी के अथक प्रयासों से बड़ी संख्या में महिलाओं एवं पुरुषों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान प्रमुख रूप से उषा मौर्य, रेणुका वर्मा, राम लोटन एवं अंजू रावत सहित कई लोगों ने राष्ट्रीय लोकदल की नीतियों एवं विचारधारा में विश्वास व्यक्त करते हुए पार्टी से जुड़ने का निर्णय लिया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि  रोहित अग्रवाल जी ने अपने संबोधन में कहा कि चैधरी चरण सिंह की नीतियां सदैव किसानों और व्यापारियों के हित में रही हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल उन्हीं आदर्शों और सिद्धांतों पर चलते हुए व्यापारियों के सम्मान, सुरक्षा और उन्नति के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। आज के बदलते आर्थिक परिवेश में छोटे और मध्यम व्यापारियों को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है, ऐसे समय में राष्ट्रीय लोकदल उनकी आवाज बनकर खड़ा है। उन्होंने आगे कहा कि सरकार व्यापारियों के अधिकारों की रक्षा, सरल कर व्यवस्था, और व्यापार को सुगम बनाने के लिए सदैव संघर्षरत रही है तथा भविष्य में भी व्यापारियों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने सभी नवसदस्यों का स्वागत करते हुए उन्हें संगठन की मजबूती में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य  सुरेश यादव ने की, जबकि संचालन का दायित्व रामवती तिवारी  ने सफलतापूर्वक निभाया।

इस अवसर पर अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष चैधरी राम सिंह पटेल , तराई क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष पी.के. पाठक , प्रदेश महासचिव चंद्रकांत अवस्थी , प्रदेश सचिव सुजाता चैधरी सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने संगठन को और मजबूत बनाने तथा अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने का आह्वान किया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |