लखनऊ। शास्त्री मॉन्टेसरी स्कूल की संस्थापिका एवं पूर्व प्रधानाचार्य श्रीमती उर्मिला देवी की आठवीं पुण्यतिथि पर विद्यालय परिसर में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के अध्यक्ष आनंद नारायण महाराज, उपाध्यक्षध्प्रबंधक देवेंद्र कुमार, प्रधानाचार्य शशी अग्रवाल एवं मीडिया प्रभारी विभोर कुमार द्वारा संस्थापिका के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित कर की गई।
इस अवसर पर वरिष्ठ शिक्षक मिश्रीलाल, सिम्मी तिवारी, निर्मला गुप्ता, अभिभावक शकुन शुक्ला, कमलेश सिंहा एवं दरवेश कुमार उपस्थित रहे। सभी ने श्रद्धासुमन अर्पित कर भावपूर्ण शब्दों में माताजी का स्मरण किया।
.jpg)