Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

अमेठीः विद्यालयों को स्थायी मान्यता का प्रमाण पत्र दे सरकार- प्रबंधक संघ


अमेठी। रविवार को आयोजित बैठक में प्रबंधक संघ के पदाधिकारियों ने विद्यालयों की विभिन्न समस्याओं को उठाते हुए सरकार से स्थायी मान्यता देने की मांग की।जिला अध्यक्ष अनिल सिंह ने कहा कि तीन वर्ष से अस्थायी मान्यता प्राप्त कर चुके विद्यालयों को स्थायी मान्यता का प्रमाण पत्र जारी किया जाए। इससे प्रबंधकों का उत्पीड़न बंद होगा और वे समग्र शिक्षा अभियान में बेहतर भूमिका निभाते हुए विद्यालयों का सुचारू संचालन कर सकेंगे।जिला महामंत्री विजय कुमार यादव ने प्राथमिक व जूनियर स्तर पर संस्कारित शिक्षा, स्किल डेवलपमेंट और बच्चों के बहुमुखी विकास पर आधारित शिक्षा को बढ़ावा देने पर जोर दिया। तहसील अध्यक्ष ममता मिश्रा ने विद्यालय संचालन में आ रही कठिनाइयों का जिक्र करते हुए कहा कि कुछ अधिकारी प्रबंधकों का बेवजह उत्पीड़न करते हैं। उन्होंने कहा कि इस संबंध में सभी सदस्य मिलकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम कार्यालय अमेठी व डीएम कार्यालय अमेठी को सौंपेंगे। साथ ही एक प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री से भी मुलाकात करेगा। बैठक में आशीष कुमार सिंह, सुनील कुमार मिश्रा, जय सिंह, डॉ. अनिल कुमार यादव सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |