Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

प्रतापगढः कुंडा में अवैध ‘ओयो’ होटल पर एसडीएम और सीओ का छापा, रजिस्टर जब्त


कुंडा/प्रतापगढ।कुंडा में सोशल मीडिया पर उठे शोर ने आखिरकार प्रशासन को सख्त कार्रवाई के लिए मजबूर कर दिया। बिना पंजीकरण और नियमों को ताक पर रखकर चल रहे एक कथित ‘ओयो’ होटल पर एसडीएमऔर सीओ ने संयुक्त रूप से छापेमारी करके उसकी सघनता के साथ जांच की।

सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रही शिकायतों और स्थानीय लोगों के विरोध के बाद कुंडा प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाते हुए नगर पंचायत मन्नान की बाजार स्थित एक कथित अवैध ‘ओयो’ होटल पर  छापेमारी की। एसडीएम  वाचस्पति सिंह और सीओ अमर नाथ गुप्ता के नेतृत्व में पहुंची टीम ने होटल में संचालित गतिविधियों की गहन जांच की।

छापे के दौरान होटल के जरूरी दस्तावेजों की पड़ताल की गई, जिसमें कई गंभीर अनियमितताएं सामने आने की बात कही जा रही है। पुलिस ने होटल का रजिस्टर कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया कि होटल बिना वैध अनुमति और बिना सराय एक्ट में पंजीकरण कराए संचालित हो रहा था।

स्थानीय निवासियों, विद्यालय संचालकों और आसपास के लोगों ने लंबे समय से इस होटल की संदिग्ध गतिविधियों को लेकर आपत्ति जताई थी। मामला जब सोशल मीडिया पर तेजी से उछला, तब प्रशासन हरकत में आया और दबाव बनने पर छपेमारी की।

सूत्रों के अनुसार, कार्रवाई के दौरान होटल संचालक प्रशासनिक सख्ती से बौखला उठा और कथित तौर पर तीखे तेवर भी दिखाए, लेकिन मौके पर मौजूद पुलिस बल ने हालात को पूरी तरह नियंत्रण में रखा।

इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में साफ संदेश गया है कि नियमों की अनदेखी कर व्यवसाय करना अब आसान नहीं होगा। अधिकारियों ने कहा  कि बिना पंजीकरण और अवैध तरीके से चल रहे प्रतिष्ठानों पर आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। स्थानीय लोगों में इस कार्रवाई को लेकर चर्चा तेज है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |