प्रतापगढ़। जनपद में पतंजलि योग समिति और भारत स्वाभिमान ट्रस्ट की जिला कार्यकारिणी की बैठक जिला प्रभारी भारत स्वाभिमान ट्रस्ट भूपेंद्र प्रताप सिंह जी के आवास पर आयोजित की गयी बैठक की अध्यक्षता पतंजलि योग समिति के जिला प्रभारी गोविंद जी ने तथा संचालन भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के जिला प्रभारी भूपेंद्र सिंह जी ने किया बैठक में पतंजलि योग समिति के राज्य प्रभारी दुर्गेश योगी जी की गरिमामय उपस्थिति रही उन्होंने बैठक में मुख्य रूप से निम्न बिंदुओं पर चर्चा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए खाता संचालन की सक्रियता और ऑडिट रिपोर्ट की वर्तमान स्थिति. की जानकारी प्राप्त की साथ ही सह-योग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर के ऑनलाइन आयोजन की रूपरेखा बनाने पर चर्चा करते हुए इसमें सुधारात्मक बदलाव का आश्वासन दिया ।
उन्होंने सभी पुराने कार्यकर्त्ता बंधुओ से सम्पर्क संवाद और नये कार्यकर्त्ता को संगठन से जोड़ने और संगठन को गति देने पर जोर दिया सभी तहसील प्रभारी गण की वर्तमान स्थिति का अवलोकन एवं कार्य विस्तार पर भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए ।भूपेंद्र जी ने पधारे हुए सभी साधको का स्वागत किया।
श्री गोविन्द जी के प्रस्ताव पर नियमित साधक श्री पुष्प राज मिश्रा जी को सर्वसम्मति से सदर तहसील के तहसील प्रभारी का दायित्व प्रदान किया गया.श्री भूपेंद्र जी के प्रस्ताव पर प्रवीण को भारत स्वाभिमान के सह जिला प्रभारी का दायित्व प्रदान किया गया।बैठक में गोविन्द ,भूपेंद्र जी दुर्गेश ,प्रवीण ,कोषाध्यक्ष डी. एन. चड्ढा जी, जिला संगठन मंत्री धीरज उपाध्याय , सह योग शिक्षक निर्भय जी की उपस्थिति रही। अंत में राज्य प्रभारी श्री दुर्गेश योगी जी ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए सभी से संगठन को मजबूती प्रदान करने और सहयोग शिक्षण प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने का निर्देश प्रदान किया।
