Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

प्रतापगढः ब्लॉक अध्यक्ष लवलेश यादव के नेतृत्व में भेजा गया मुख्यमंत्री को पत्र, मानदेय बढ़ाने की हुई मांग


मांधाता/प्रतापगढ़। जिले के मांधाता ब्लॉक में समस्त मनरेगा कार्मिकों  ने अपनी मांगों को लेकर पोस्टकार्ड के माध्यम से मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर अपनी समस्याओं और मांगों को प्रमुखता से उठाया। जिसका नेतृत्व ब्लॉक अध्यक्ष लवलेश यादव ने किया। रोजगार सेवकों ने अपने पत्र में बताया कि उन्हें लंबे समय से पर्याप्त मानदेय नहीं मिल रहा है, जिससे परिवार का भरण-पोषण करना मुश्किल हो गया है।पत्र में यह भी कहा गया कि सरकारी योजनाओं के संचालन के लिए उन्हें खुद के खर्च से मोबाइल, इंटरनेट और अन्य संसाधनों का उपयोग करना पड़ता है, जबकि इसके लिए कोई अतिरिक्त सुविधा नहीं दी जाती। बढ़ती महंगाई और बच्चों की पढ़ाई का खर्च भी उनके लिए बड़ी समस्या बन गया है।रोजगार सेवकों ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि उनका मानदेय बढ़ाकर कम से कम24,000 रुपये किया जाए और लंबित सुविधाओं को जल्द बहाल किया जाए, ताकि वे योजनाओं का संचालन बेहतर तरीके से कर सकें।साथ ही चेतावनी दी गई कि यदि जल्द मांगें पूरी नहीं हुईं, तो मनरेगा कर्मियों ने बड़े स्तर पर आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। इस अवसर पर, सुनील बौद्ध, संजीव श्रीवास्तव , लवलेश यादव, प्रवीण मौर्य माधुरी ललित , लालबहादुर, जय प्रकाश   बब्लू सरोज रजनीश आदि मनरेगा कर्मी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |