Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊः एक साल से नियुक्ति पत्र का इंतजार कर रहे होम्योपैथी डॉक्टर


लखनऊ। प्रदेश के होम्योपैथी विभाग में चयनित 68 चिकित्सकों को एक साल बाद भी नियुक्ति पत्र नहीं मिला है। वे विभाग के चक्कर काट रहे हैं। होम्योपैथी विभाग में मेडिकल अफसर के 53 और रेजिडेंट मेडिकल अफसर के 15 पदों के लिए करीब दो साल पहले आवेदन मांगे गए। आवेदन और चयन प्रक्रिया पूरी करने के बाद मई 2025 में अंतिम परीक्षा परिणाम जारी किया गया। ऐसे में चयनित अभ्यर्थी नियुक्ति पाने के लिए कभी आयोग तो कभी होम्योपैथी विभाग के चक्कर काट रहे हैं। अभी तक उन्हें यह स्पष्ट रूप से नहीं बताया जा रहा है कि उनकी नियुक्ति कब होगी। होम्योपैथी विभाग की ओर से सत्यापन कार्य कराने की बात कही जा रही है। चयनित अभ्यर्थियों का आरोप है कि चयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अंतिम सूची में उनका नाम शामिल होने के बाद से ही वे अन्य अस्पतालों में काम छोड़ चुके हैं। होम्योपैथी विभाग में नौकरी करने की आशा में वे एक साल से घर बैठे हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |