मिर्जापुर। जिले के थाना को०देहात पर एक व्यक्ति द्वारा नामजद अभियुक्तों के विरूद्ध वादी की पुत्री को बुलाकर जबरदस्ती छेड़खानीध्यौन उत्पीड़न करने तथा गाली गलौज व जान से मारने की धमकी देने के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गई। उक्त के सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना को०देहात पर बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई।
अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक द्वारा उक्त महिला सम्बन्धित अपराध की घटना को गंभीरता पूर्वक लेते हुए अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में घटना से सम्बन्धित अभियुक्तों की यथाशीघ्र गिरफ्तारी करने हेतु प्रभारी निरीक्षक को०देहात को निर्देश दिये गये। उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना को०देहात पर पंजीकृत मुकदमा उपरोक्त में पतारसी-सुरागरसी एवं अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही के क्रम में शुक्रवार को उपनिरीक्षक अरविन्द कुमार गुप्ता मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर की सूचना के आधार पर गोपालपुर रेलवे पुलिया अण्डरपास से नामजद 02 अभियुक्तों आशीष विन्द पुत्र बाबूलाल विन्द व अमरबहादुर सिंह चैहान पुत्र सुरेन्द्र सिंह चैहान निवासीगण गोपालपुर थाना को०देहात जनपद मीरजापुर को अन्तर्गत धारा बीएनएस में गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया।
