Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

बाराबंकी: जिले के होनहारों ने आईसीएसई बोर्ड परीक्षा में रचा इतिहास


बाराबंकी। आईसीएसई (इंटरमीडिएट) और आईसीएसई (हाई स्कूल) बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम घोषित होते ही जनपद बाराबंकी के स्कूलों में खुशी और गर्व का माहौल छा गया। देवा रोड स्थित आनंद भवन स्कूल और श्री साईं इंटर कॉलेज, शुक्लाई कैंपस के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया।

इंटरमीडिएट परीक्षा में आनंद भवन स्कूल के छात्र आयुष यादव ने 99.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में शीर्ष स्थान हासिल किया। वहीं श्री साईं इंटर कॉलेज की छात्रा प्रतिमा वर्मा ने 98.75 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया। आनंद भवन के मोहम्मद कामरान 97.8 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे।हाई स्कूल परीक्षा में भी छात्रों का प्रदर्शन सराहनीय रहा। सौम्य मिश्रा ने 96 प्रतिशत अंक हासिल कर पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि करण गुलरिया ने 95.4 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरा और रविता श्रीवास्तव ने 95 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया।छात्रों की इस उपलब्धि पर स्कूलों में सम्मान समारोह आयोजित किए गए, जहां प्रिंसिपल और शिक्षकों ने टॉपर्स को सम्मानित किया। श्री साईं इंटर कॉलेज के प्रबंधक डी.के. वर्मा ने भी छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।इस मौके पर भावुक क्षण भी देखने को मिले, जब छात्रों ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों और नियमित अध्ययन को दिया। आयुष यादव ने आईएएस बनकर देश सेवा करने का सपना साझा किया, वहीं प्रतिमा वर्मा ने डॉक्टर बनकर समाज की सेवा करने की इच्छा जताई।स्कूल परिसर में जश्न का माहौल रहा, साथियों और शिक्षकों ने एक-दूसरे को मिठाइयां खिलाकर खुशियां साझा कीं। इन होनहार छात्रों की सफलता न सिर्फ उनके परिवार, बल्कि पूरे जनपद के लिए गर्व का विषय बन गई है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |