Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

पीलीभीतः राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार आज सुनेंगे जनसमस्याएं! जन सहयोग कार्यालय में सुबह 11 बजे होगा जनता दर्शन कार्यक्रम


पीलीभीत। प्रदेश के गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार शुक्रवार को पीलीभीत में जनता दर्शन कार्यक्रम के तहत आम लोगों की समस्याएं सुनेंगे। यह कार्यक्रम उनके जन सहयोग कार्यालय पर सुबह 11 बजे आयोजित किया जाएगा, जिसमें क्षेत्र के लोग सीधे पहुंचकर अपनी शिकायतें और समस्याएं रख सकेंगे।

राज्यमंत्री ने बताया कि बीते करीब एक महीने से वे पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के प्रचार में व्यस्त थे। पार्टी नेतृत्व द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारियों के चलते वे क्षेत्र में उपस्थित नहीं रह सके और जनता से सीधे संवाद नहीं हो पाया। अब पीलीभीत लौटने के बाद उन्होंने फिर से जनता से जुड़ने की पहल करते हुए जनता दर्शन कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया है। इस दौरान वे लोगों की समस्याओं को सुनकर मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को निर्देश देंगे, ताकि उनका त्वरित समाधान कराया जा सके। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से अपील की है कि वे अपनी समस्याओं के साथ निर्धारित समय पर जन सहयोग कार्यालय पहुंचें, जिससे उनकी शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जा सके।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |