Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

आगराः चेयरमैन सुधीर गर्ग गुड्डू ने फीता काटकर किया सिलोखर प्रीमियम लीग का उद्घाटन


खेरागढ़। क्षेत्र के गांव सिलोखर में आयोजित सिलोखर प्रीमियम लीग (ैच्स्) का भव्य शुभारंभ नगर पंचायत खेरागढ़ के चेयरमैन सुधीर गर्ग गुड्डू द्वारा फीता काटकर किया गया। उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में खेल प्रेमी, ग्रामीण एवं युवा खिलाड़ी उपस्थित रहे, जिससे पूरे आयोजन में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

इस दौरान चेयरमैन सुधीर गर्ग गुड्डू ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और उनका उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ग्रामीण स्तर पर ऐसे खेल आयोजनों से युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है। उन्होंने कहा कि खेल न केवल शारीरिक फिटनेस के लिए जरूरी हैं, बल्कि अनुशासन और टीम भावना भी सिखाते हैं।

कार्यक्रम के आयोजकों ने बताया कि सिलोखर प्रीमियम लीग में क्षेत्र की कई टीमें भाग ले रही हैं और प्रतियोगिता के दौरान रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे। उद्घाटन मैच के साथ ही टूर्नामेंट का आगाज हुआ, जिसमें खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।आयोजन स्थल पर दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ी और सभी ने मैच का भरपूर आनंद लिया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |