आगरा। नारी सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आज आगरा नगर निगम में “नारी शक्ति वंदन सम्मेलन” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनों ने देश के प्रधानमंत्री छंतमदकतं डवकप के प्रेरणादायी उद्बोधन को ध्यानपूर्वक सुना।
सम्मेलन में महिलाओं की समाज एवं नीति निर्माण में बढ़ती भागीदारी, उनके अधिकारों, सम्मान और सुरक्षा को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि महिलाओं का सशक्त होना ही समाज और राष्ट्र के समग्र विकास का आधार है।
इस अवसर पर नगर निगम के अधिकारियों एवं उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने तथा विभिन्न क्षेत्रों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। साथ ही, महिलाओं के उत्थान हेतु संचालित योजनाओं की जानकारी भी साझा की गई।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने नारी शक्ति को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया। आगरा नगर निगम ने भी महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और उन्नति के लिए निरंतर कार्य करते रहने की प्रतिबद्धता दोहराई।
