Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

आगराः खंड स्नातक चुनाव में शिक्षा जगत के दिग्गजों ने दिया अंबरीश पाल सिंह को भरपूर समर्थन


एटा।  आगरा खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र का चुनाव प्रचार अभियान अब अपने चरम पर है। अवागढ़ रियासत के उम्मीदवार अंबरीश पाल सिंह का सघन जनसंपर्क अभियान आज एक ‘जन-लहर’ के रूप में दिखाई दिया। एटा प्रवास के दौरान शिक्षा जगत के दिग्गजों एवं प्रबुद्ध मतदाताओं ने जिस प्रकार उनके पक्ष में लामबंदी दिखाई, वह अत्यंत प्रभावशाली रही।

‘द इंडियन कैम्ब्रिज स्कूल’ में शिक्षकों और स्नातक मतदाताओं के साथ सीधा संवाद करते हुए अंबरीश पाल सिंह ने कहा कि सदन में उनकी आवाज अब केवल मांग नहीं, बल्कि अधिकार के रूप में गूंजेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि “शिक्षक सम्मान” और “स्नातक विकास” उनके अभियान की आत्मा हैं तथा वे इन वर्गों की हर समस्या के समाधान के लिए कटिबद्ध हैं। उन्होंने कहा, “मेरा चुनाव लड़ना व्यक्तिगत महत्वाकांक्षा नहीं है, बल्कि शिक्षकों और स्नातक मतदाताओं के खोए हुए सम्मान को वापस दिलाना और स्नातकों के लिए विकास के बंद दरवाजों को खोलना है।”

चुनावी समीकरण उस समय पूरी तरह उनके पक्ष में झुकते नजर आए, जब क्षेत्र के प्रतिष्ठित शिक्षाविद एक मंच पर दिखाई दिए। एटा की धरती पर मिले इस अभूतपूर्व समर्थन ने यह सिद्ध कर दिया है कि प्रबुद्ध वर्ग अब ऐसे नेतृत्व को चुनने के लिए तैयार है, जिसके पास नीति भी है और नियत भी। आगामी मतदान में यह एकजुटता अंबरीश पाल सिंह की राह को और अधिक आसान तथा निर्णायक बनाती दिखाई दे रही है। प्रबुद्ध वर्ग की यह एकजुटता एटा की राजनीति में एक नए युग के उदय का संकेत दे रही है।

इस अवसर पर प्रो. बी.बी.एस. परिहार (प्राचार्य, जे.एल.एन. कॉलेज), डॉ. आदित्य परिहार (प्राचार्य, द इंडियन कैम्ब्रिज स्कूल), प्रोफेसर प्रवेश पांडे, अनुज चैहान, के. के. सिसोदिया, हेमंत उपाध्याय, प्रवीण श्रीवास्तव, राजीव कपूर, अमन जैन मयंक उपाध्याय, तरुण सोलंकी, अनुपम शर्मा, अशोक यादव, आनंद उपाध्याय, क्षितिज सिन्हा, तथा विक्रम सोलंकी आदि उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |