अमेठीःकमरौली पुलिस का गुडवर्क! स्मैक बरामद, एक गिरफ्तार
April 20, 2026
अमेठी। जनपद की कमरौली पुलिस ने एक बडी कार्यवाही करते हुए 25 ग्राम स्मैक बरामद कर एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर सलाखो के पीछे भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. के निर्देशन में एवं अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में जनपद अमेठी में संदिग्धों की चेकिंग एवं अपराध व अपराधियों की धर पकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत थाना कमरौली पुलिस द्वारा देखभाल क्षेत्र चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु, वाहन के दौरान अभियुक्त जितेन्द्र शर्मा उर्फ जीतू पुत्र ओम प्रकाश शर्मा निवासी नयागांव उर्दमऊ थाना उदयपुरा जनपद रायसेन मध्य प्रदेश उम्र करीब 24 वर्ष को गिरफ्तार किया गया । थानाध्यक्ष मुकेश कुमार पटेल ने बताया कि तलाशी से अभियुक्त के कब्जे से 25 ग्राम स्मैक बरामद हुआ ।
