Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

बलियाः बेलसरा चट्टी पर दो बाइकों की टक्कर, तीन गंभीर घायल


बलिया। गड़वार थाना क्षेत्र के बेलसरा चट्टी स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के सामने रविवार दोपहर हुई सड़क दुर्घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दो बाइकों की आमने-सामने हुई टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

इलाके के कुरेजी गांव निवासी प्रदीप खरवार (25) अपनी बहन के साथ इंदरपुर स्थित एक मार्ट से घर लौट रहे थे। वहीं असनावर गांव निवासी पवन (26) अपनी पत्नी खुशबू के साथ एक बाइक पर सवार था, जबकि दूसरी बाइक पर उसकी सास राधिका किसी परिचित के साथ गड़वार से असनावर जा रही थीं।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बेलसरा चट्टी पर बैंक ऑफ बड़ौदा के सामने अचानक प्रदीप की बाइक के सामने एक कुत्ता आ गया। उसे बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित हो गई और सामने से आ रही दूसरी बाइक से सीधी भिड़ंत हो गई।

हादसे में प्रदीप, पवन और राधिका गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रदीप का पैर टूट गया है और हाथ में भी गंभीर चोटें आई हैं। पवन को भी गंभीर चोटें लगी हैं, जबकि राधिका के हाथ में चोट बताई जा रही है। पवन अपने ससुर राधामोहन के घर रहता है, जो चोगड़ा चट्टी पर ठेला लगाकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं।

सूचना पर पहुंची गड़वार पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस 108 की मदद से जिला अस्पताल भिजवाया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |