बलिया। जिले में गेहूं खरीद की धीमी प्रगति पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताते हुए सभी खरीद एजेंसियों को तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। विकास भवन सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में 31 हजार मीट्रिक टन लक्ष्य के सापेक्ष अब तक हुई खरीद को असंतोषजनक बताते हुए अधिकारियों से नियमित अनुश्रवण और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया।
जिलाधिकारी ने विशेष रूप से पीसीयू, नैफेड और पीसीएफ के शून्य क्रय केंद्रों पर गहरा आक्रोश व्यक्त किया और वहां तत्काल खरीद शुरू कराने के निर्देश दिए। विपणन निरीक्षकों को ब्लॉक स्तर पर नोडल अधिकारी के रूप में जिम्मेदारी निभाने को कहा गया। जिला खाद्य विपणन अधिकारी को प्रतिदिन प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत कर खरीद प्रक्रिया की निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
