Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

रुद्रपुर : बंगाली समाज का विरोध प्रदर्शन जारी ट्रांजिष्ट कैम्प गोलमड़ाईया क्षेत्र मे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल का एक बार फिर बंगाली महासभा प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार शाह के नेतृत्व में पुतला जलाया गया , बंगाली समाज मे दिखा भारी आक्रोश


रुद्रपुर। बंगाली समाज का आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है एक के बाद एक रुद्रपुर क्षेत्र में गणेश गोदियाल के विरोध में पुतले जलाने का काम किया जा रहा है बृहस्पतिवार को एक बार फिर ट्रांजिष्ट कैम्प क्षेत्र के गोलमड़ाईया वार्ड नंबर 3 क्षेत्र मे बंगाली महासभा के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार शाह के नेतृत्व में बंगाली समाज के लोगों द्वारा गणेश गोदियाल का पुतला जलाया गया।

इस दौरान बंगाली महासभा के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार शाह ने कहा गणेश गोदियाल वॉइस ऑफ उत्तराखंड कांग्रेस ने जिस प्रकार बंगाली समाज को घुसपैठियों और डेमोग्राफिक चेंज करने वाला बताया यह शर्मनाक और निंदनीय है जब तक शर्मनाक कृत्य पर कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष माफी नहीं मांगेंगे हम शांत होने वाले नहीं है और लगातार इसी प्रकार विरोध प्रदर्शन जारी रहेंगे बंगाली समाज ने अपने खून पसीने से इस तराई को सिचने का कार्य किया और अपने मेहनत मजदूरी करके स्वयं को खड़ा किया जिस प्रकार से गणेश गोदियाल वॉइस ऑफ उत्तराखंड कांग्रेस द्वारा पोस्ट कर बंगाली समाज को ठेस पहुंचाई है यह बर्दाश्त योग्य बिल्कुल नहीं है और जब तक वह इसके लिए माफी नहीं मांगेंगे हम विरोध प्रदर्शन इसी प्रकार जारी रखेंगे ।

उनका वह पेज आज भी संचालित हो रहा है और लगातार उन्हें के समर्थन में पोस्ट कर रहा है इससे प्रतीत होता है कि वह पेज गणेश गोदियाल के निर्देशन में संचालित है। जबकि कांग्रेस पार्टी के स्थानीय लोग जनता को भ्रमित करने का कार्य कर रहे हैं की फर्जी पेज बनाकर किया गया अगर फर्जी पेज होता तो आज तक गणेश गोदियाल के समर्थन में पोस्ट या उनकी गतिविधियों को संचालित नहीं कर रहा होता जनता सब देख रही है बंगाली समाज इस घटना के लिए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की निंदा करता है और माफी की मांग करता है ।

इस दौरान अमलेन्द्र ढाली, शंकर विश्वास, विशाल शील, अपूर्व विश्वास, विजय डे, सुदीप डे, महेश राय, अनिल अधिकारी, संजय साना, जयप्रकाश ढाली, सपन साह, शंभू चक्रवर्ती, बर्मन, विजय विश्वास, तरुण मंडल, समीर सेन, मुकुल चक्रवर्ती, सुशांत मंडल, राकेश बाला, असित बहादुर, सपन ठाकुर, गोपी बेनर्जी, दीपक विश्वास, विकास गाइन, गोविन्द सरकार आदि लोग मौजूद रहें।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |