Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

आगराः राज्यसभा सांसद नवीन जैन के सुपुत्र वैभव जैन के विवाह समारोह में उमड़ी भीड़, नवदंपति को मिला आशीर्वाद


आगरा। माननीय राज्यसभा सांसद नवीन जैन जी के सुपुत्र वैभव जैन के शुभ वैवाहिक समारोह में राजदेवम में बड़ी संख्या में गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम में शामिल होकर अतिथियों ने नवदंपति को हार्दिक शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद प्रदान किया।

समारोह का वातावरण हर्षोल्लास एवं उत्साह से भरा रहा। उपस्थित जनों ने नवविवाहित जोड़े के सुखद भविष्य की कामना करते हुए उनके दांपत्य जीवन के लिए मंगलकामनाएं व्यक्त कीं।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि विवाह केवल दो व्यक्तियों का नहीं, बल्कि दो परिवारों के मिलन का पावन बंधन है। सभी ने ईश्वर से प्रार्थना की कि नवदंपति का जीवन सुख, समृद्धि और खुशियों से परिपूर्ण रहे।

कार्यक्रम में सामाजिक, राजनीतिक एवं विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे जिन्होंने वर-वधू को आशीर्वाद देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।इस मोके पर तमाम जनप्रतिनिधि कई जिलों के आईएस, पीसीएस अधिकारी पुलिसकर्मी, शहर के सम्मानित समाजसेवी, कार्यकर्त्ता पार्षद  और मीडियाकर्मी मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |