आगरा। विकासखंड बिचपुरी में नारी शक्ति के सम्मान में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. मंजू भदौरिया ने मुख्य अतिथि के रूप में सहभागिता की। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित मातृशक्तियों को संबोधित करते हुए महिलाओं के अधिकार, सम्मान एवं सशक्तिकरण के महत्व पर विस्तृत प्रकाश डाला।
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं के समर्थन में महा आक्रोश रैली भी निकाली गई। रैली में बड़ी संख्या में महिलाओं एवं समर्थकों ने भाग लेकर नारी सम्मान के पक्ष में अपनी आवाज बुलंद की। इस दौरान विरोधी पार्टियों के विरुद्ध पुतला दहन कर रोष व्यक्त किया गया।
डॉ. मंजू भदौरिया ने कहा कि नारी सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए यह संघर्ष लगातार जारी रहेगा और समाज में महिलाओं को उनका उचित स्थान दिलाने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
