Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

आगराः विदेशी पर्यटकों का ताजमहल पर स्वागत, आगरा पुलिस की व्यवस्था की सराहना


आगरा। विश्व प्रसिद्ध ताजमहल के भ्रमण हेतु आज इंग्लैंड से आए पर्यटकों का आगरा पुलिस द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया। “मिशन शक्ति” अभियान एवं “ऑपरेशन टूरिस्ट डिलाइट” के अंतर्गत पुलिस टीम ने पर्यटकों को आवश्यक जानकारी देते हुए उनका मार्गदर्शन किया।

पर्यटकों की सुरक्षा और सुविधा को प्राथमिकता देते हुए पुलिस द्वारा हर संभव सहायता उपलब्ध कराई गई, जिससे उन्हें ताजमहल भ्रमण के दौरान सुरक्षित और सुखद वातावरण मिल सका। इस दौरान क्विक रिस्पांस टीम के उप निरीक्षक शिवराज सिंह की सक्रिय भूमिका रही।

इंग्लैंड से आए पर्यटकों ने आगरा पुलिस की फ्रेंडली कार्यशैली, तत्परता और सहयोग की सराहना करते हुए धन्यवाद व्यक्त किया। पुलिस की इस पहल से पर्यटन को बढ़ावा मिलने के साथ ही शहर की सकारात्मक छवि भी मजबूत हुई।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |