Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

बीसलपुरः पुरानी रंजिश में घर में घुसकर हमला, लाठी-डंडों से पीटकर किया घायल! छह आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज, पुलिस ने शुरू की जांच


बीसलपुर। कोतवाली क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते दबंगों द्वारा घर में घुसकर मारपीट करने का मामला सामने आया है। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर छह नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मोहल्ला दुबे निवासी चंद्रपाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि रविवार सुबह करीब 11 बजे प्रेम कुमार, रुस्तम, सतीश कुमार, सीमा, सोनी और मीना देवी एकजुट होकर लाठी-डंडों से लैस होकर उसके घर में घुस आए। आरोप है कि उन्होंने गाली-गलौज करते हुए चंद्रपाल पर हमला कर दिया और उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीड़ित का कहना है कि आरोपियों ने जाते समय जान से मारने की धमकी भी दी। घटना के बाद परिजनों में दहशत फैल गई और आसपास के लोग भी सहम गए। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |