Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

सुल्तानपुर: नवागत पुलिस अधीक्षक चारु निगम व पुलिस की नाकामी से जनपद बना चोरों का महफूज ठिकाना


सुल्तानपुर । सुल्तानपुर में लगातार बढ़ती चोरी की घटनाओं ने पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ताजा मामला शहर के चर्चित बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. संजय मिश्रा के घर का है, जहां चोरों ने सेंध लगाकर लाखों रुपये के जेवरात और नगदी पार कर दी।

घटना शहर के व्यस्त हेड पोस्ट ऑफिस चैराहे के पास की है, जहां से करीब ढाई लाख रुपये नकद और लगभग चार लाख रुपये के गहने चोरी हो गए। हैरानी की बात यह है कि इसी इलाके में दो माह के भीतर यह दूसरी बड़ी वारदात है, लेकिन पुलिस अब तक किसी भी मामले का खुलासा नहीं कर सकी है।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि शहर कोतवाली और शाहगंज चैकी की पुलिस गश्त सिर्फ कागजों तक सीमित रह गई है। अपराधी बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं और पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी है।

केवल शहर ही नहीं, ग्रामीण क्षेत्रों में भी हालात बदतर हैं। थाना मोतिगरपुर , जयसिंहपुर और गोसाईंगंज में लगातार चोरी की घटनाएं सामने आ रही हैं। वहीं गोसाईगंज थाना अंतर्गत 29 भेड़ की चोरी जैसी घटनाएं भी पुलिस की नाकामी को उजागर कर रही हैं। थाना मोमिगरपुर में कई चोरी की घटनाएं हुई लेकिन मोतिगरपुर पुलिस ने एक भी मामले का खुलासा नहीं कर पाई। ग्राम मोतिगरपुर थाना अंतर शुकुल दुलैचा दो चोरियों में से किसी चोरी की घटना का खुलासा पुलिस के द्वारा नहीं किया जा सका । 

लोगों का कहना है कि नवागत एसपी चारू निगम के कार्यकाल में भी अपराधों पर कोई लगाम नहीं लग पा रही है। अपराधी खुलेआम घूम रहे हैं और पुलिस केवल बयानबाजी तक सीमित है।

हालांकि, क्षेत्राधिकारी नगर सौरभ सावंत ने जल्द खुलासे का दावा किया है, लेकिन मौजूदा हालात को देखते हुए जनता का भरोसा पुलिस से उठता जा रहा है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |