शाहबाद। क्षेत्र की ग्राम पस्तोर में जमीनी विवाद को लेकर काफी दिनों से मामला तूल पकड़े हुआ था जिसको लेकर तहसील प्रशासन कई बार मौके पे पहुंच कर मुआयना किया लेकिन कोई हल नहीं निकला।
रविवार के दिन दोपहर दोनों पक्ष जमीनी विवाद को लेकर आपस में भिड़ गए जिसमें एक पक्ष में प्रधान पत्नी जुबेदा पत्नी राहत खान व पुत्री कमरुल पुत्री राहत खान गंभीर रूप से घायल हो गए और दूसरी पक्ष में मामूली चोटों आई जिसमें रेशमा इलियास पत्नी और नसरीन घायल हो गए दोनों पक्षों को शाहबाद की सी एच सी लाया गया जिसमें गंभीर रूप से घायल जुबेदा पत्नी राहत खान व पुत्री कमरुल को डॉक्टर ने प्रथम उपचार कर जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
