Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

मिर्जापुर: नाबालिग के साथ दुष्कर्म का अभियुक्त गिरफ्तार


मिर्जापुर। जिले के थाना लालगंज पर एक महिला द्वारा वादिनी के नाबालिग पुत्री को शादी का झासा देकर दुष्कर्म करने के सम्बन्ध में तहरीर दी गयी । उक्त के सम्बन्ध में लिखित तहरीर के आधार पर थाना लालगंज पर एक्ट पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई।

अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक आपरेशन व क्षेत्राधिकारी लालगंज के नेतृत्व में अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु थाना प्रभारी लालगंज को निर्देश दिए गए। उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना लालगंज पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग में अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही करते हुए रविवार को उप निरीक्षक कुवंर मनोज सिंह मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर सूचना के आधार पर मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त विष्णुकान्त विश्वकर्मा उर्फ सचिन पुत्र कृपाशंकर विश्वकर्मा निवासी ग्राम कोटा शिवप्रताप सिंह (चैदहवा) थाना लालगंज जनपद मीरजापुर को अंतर्गत एक्ट में गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |